मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे – भजन Lyrics

Spread the love

“मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे” – भजन के बोल

मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे,
राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
राम आएँगे तो,
आंगना सजाऊँगी,
दीप जलाके,
दिवाली मनाऊँगी,
मेरे जन्मों के सारे,
पाप मिट जाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
राम झूलेंगे तो,
पालना झुलाऊँगी,
मीठे मीठे मैं,
भजन सुनाऊँगी,
मेरी जिंदगी के,
सारे दुःख मिट जाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
मैं तो रुचि रुचि,
भोग लगाऊँगी,
माखन मिश्री मैं,
राम को खिलाऊँगी,
प्यारी प्यारी राधे,
प्यारे श्याम संग आएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
मेरा जनम सफल,
हो जाएगा,
तन झूमेगा और,
मन गीत गाएगा,
राम सुंदर मेरी,
किस्मत चमकाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे,
राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥

Meri jhopdi ke bhag aaj khul jayenge – Bhajan Lyrics (English)

Meri jhopdi ke bhag,
aaj khul jayenge,
Ram aayenge,
Ram aayenge aayenge,
Ram aayenge,
Meri jhopdi ke bhag,
aaj khul jayenge,
Ram aayenge.

Ram aayenge to,
angana sajaungi,
Deep jalake,
Diwali manaaungi,
Mere janmon ke saare,
paap mit jayenge,
Ram aayenge,
Meri jhopdi ke bhag,
aaj khul jayenge,
Ram aayenge.

Ram jhoolenge to,
paalana jhulaungi,
Meethe meethe main,
bhajan sunaungi,
Meri zindagi ke,
saare dukh mit jayenge,
Ram aayenge,
Meri jhopdi ke bhag,
aaj khul jayenge,
Ram aayenge.

Main to ruchi ruchi,
bhog lagaungi,
Makhan mishri main,
Ram ko khilaungi,
Pyaari pyaari Radhe,
pyaare Shyam sang aayenge,
Ram aayenge,
Meri jhopdi ke bhag,
aaj khul jayenge,
Ram aayenge.

Mera janam safal,
ho jayega,
Tan jhoomega aur,
man geet gaayega,
Ram sundar meri,
kismat chamkaayenge,
Ram aayenge,
Meri jhopdi ke bhag,
aaj khul jayenge,
Ram aayenge.

Meri jhopdi ke bhag,
aaj khul jayenge,
Ram aayenge,
Ram aayenge aayenge,
Ram aayenge,
Meri jhopdi ke bhag,
aaj khul jayenge,
Ram aayenge.

मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे – मूल संस्करण

भजन “मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे” को मूल रूप से स्वर्गीय श्याम सुंदर शर्मा (पालम वाले) ने लिखा था। इसका मूल संस्करण भगवान श्याम की आराधना के लिए था, जिसमें “श्याम आएँगे” शब्द थे। बाद में इसे भगवान राम के संदर्भ में “राम आएँगे” के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे यह और अधिक लोकप्रिय हो गया।

इस भजन को मैथिली ठाकुर, शहनाज़ अख्तर, स्वाति मिश्रा, बागेश्वर धाम सरकार, चेतना शुक्ला, और जया किशोरी जी जैसे प्रसिद्ध गायकों ने अपनी आवाज़ दी है। विशेष रूप से स्वाति मिश्रा द्वारा गाया गया संस्करण सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अत्यधिक वायरल हुआ, जिससे यह भजन और भी प्रसिद्ध हो गया।

यह भजन राम नवमी, दीपावली और अन्य धार्मिक आयोजनों में विशेष रूप से गाया जाता है, जिसमें भक्तों की भगवान राम के प्रति भक्ति, प्रेम और उनकी प्रतीक्षा का उत्साह झलकता है। इसके सरल और भावनात्मक बोल इसे हर वर्ग के भक्तों के बीच प्रिय बनाते हैं।

भजन की लोकप्रियता और प्रभाव

त्योहारों में प्रासंगिकता: दीपावली, राम नवमी, श्रीराम जन्मोत्सव, कथा-कीर्तन

मूल रचना: श्याम सुंदर शर्मा (पालम वाले)

पहला संस्करण: “श्याम आएँगे”

लोकप्रियता: विशेष रूप से “राम आएँगे” संस्करण ने अधिक प्रसिद्धि पाई

गायक: मैथिली ठाकुर, शहनाज़ अख्तर, स्वाति मिश्रा, चेतना शुक्ला, बागेश्वर धाम सरकार, जया किशोरी जी

Ram ayenge.. popular bhajan by Swati Mishra (Meri jhopdi ke bhaag aaj khul jayenge)
Ram Ayenge .. Popular Bhajan by Jaya Kishori ( Mere Jhopdi ke bhag aaj khul jayenge)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *